उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक ऑनलाइन तरीके को अपनाकर स्मार्टफोन के माध्यम से भू नक्शा यानी की जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं और साथ ही उसे डिवाइस में भी डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार तुरंत कहीं पर भी उपयोग में ले सकते हैं इसके लिए उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया हुआ है ऐसे में जो भी नागरिक भू नक्शा देखना चाहते हैं वह सभी पोर्टल पर पहुंचकर जरूर देखे।
भू नक्शा सभी नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि अनेक बार भूमि को लेकर विवाद हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भू नक्शा प्रमाण के रूप में उपयोग में लिया जाता है इसके अलावा भी अनेक स्थानों पर इसे उपयोग में ले सकते हैं। पहले सरकार ने भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने को लेकर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई थी जिससे नागरिकों को अनेक प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ता था लेकिन अब किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
UP Bhu Naksha
सरकार ने वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है ताकि नागरिकों को ऑफलाइन में होने वाली समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसी बीच भूमि संबंधित सेवाओं को भी ऑनलाइन किया गया है जिसमें जमीन का नक्शा भी शामिल है और यही वह कारण है जिसके चलते सभी आम नागरिक तथा किसान और जमीन के मालिक अपने मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप किसी डिवाइस को उपयोग में लेकर भू नक्शा देख सकते हैं।
जानकारी नहीं होने की वजह से आज भी अनेक नागरिक नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर वहां से भू नक्शा निकलवाते हैं। लेकिन आज इस लेख को पढ़ने के बाद में नागरिक को नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर नहीं जाना होगा क्योंकि आगे पूरी प्रक्रिया बिल्कुल ही आसान शब्दों में बताई जाएगी जिससे की पूरी प्रक्रिया समझ में आ जाएगी और फिर घर बैठे ही मात्र ही कुछ मिनट में भू नक्शा देखकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
यूपी भू नक्शा में मौजूद जानकारी
भू नक्शा देखने पर विभिन्न प्रकार की अलग-अलग महत्वपूर्ण जानकारियां भू नक्शा में देखने को मिलेगी जिसमें खाता संख्या प्लाट संख्या कुल क्षेत्रफल मालिक का नाम निवास स्थान नजदीकी सीमा इस प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी तो भू नक्शा देखते समय यह जानकारी भी अवश्य ध्यानपूर्वक चेक करनी है।
यूपी भू नक्शा देखने के लिए जरूरी जानकारी
संपूर्ण जानकारी को हासिल करने के बाद में यूपी भू नक्शा देखने की प्रक्रिया पूरी करते समय सभी नागरिकों से विभिन्न प्रकार की जरूरी जानकारियां पूछी जाएगी जिसमें जिला तहसील गांव आदि की जानकारी रहेगी तो इस जानकारी का ध्यान से चयन करना है। और यदि गलत जानकारी का चयन किया जाता है तो ऐसी स्थिति में सही भु नक्शा खुलकर नहीं आएगा। तो विशेष रूप से बताई जाने वाली इस सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान में रखें।
यूपी भू नक्शा पोर्टल का लिंक
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक पोर्टल का लिंक upbhunaksha.gov.in है। ऐसे में सीधे इस दिए जाने वाले पोर्टल के लिंक पर क्लिक करके भी भू नक्शा देख सकते हैं। इस लेख को पढ़ने वाले नागरिकों को यूपी भू नक्शा देखने में किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना आए इसके लिए ही यह लिंक उपलब्ध करवाया गया है तो जरूर इसे उपयोग ले।
यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
- अब वेबसाइट खुलते ही होम पेज पर जिला तहसील और गांव की जानकारी का चयन करें।
- इसके बाद प्लॉट नंबर को दर्ज करें या नजर आने वाले सही नक्शे का चयन करें।
- इतना करने पर चयनित प्लॉट के बारे में जानकारी देखने को मिल जाएगी।
- अब भू नक्शा देखा जा सकेगा साथ ही संबंधित जानकारी भी देख सकेंगे।
- वहीं यदि इसे प्रिंट करना है तो इसके लिए मैप रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।