ऐसे छात्र एवं छात्राएं जो श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अध्ययन कर रहे हैं उनको श्रमिक विभाग द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सुविधा प्राप्त होने से शिक्षा जारी रखने में सहायता हो एवं शैक्षणिक के समय काल में किसी प्रकार की कोई भी आर्थिक समस्या भी सामने न आ पाएं।
आप सभी छात्र एवं छात्राओं की जानकारी के लिए बता दें कि श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना एक ऐसी छात्रवृत्ति सुविधा जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्ति निर्धारित की जाती है एवं पात्र विद्यार्थियों को यह अलग-अलग छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है और यह छात्रवृत्ति की सुविधा सभी लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
यह एक ऐसी छात्रवृत्ति योजनाहै जिसके माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को लाभ दिया जाता है। यदि आपके अभिभावक श्रमिक है तो निश्चित ही आपको भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है और आपको छात्रवृत्ति सुविधा प्राप्त हो सकती है। अगर आपको अभी तक ऐसी किसी भी योजना की जानकारी नहीं थी तो फिर अब आपको यह जानकारी इस आर्टिकल में बताई गई है जिसे आपको जान लेना चाहिए।
Shramik Card Scholarship
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति श्रमिक विभाग के छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती है जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को ₹35000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। आप सभी को बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से पांचवी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा पास, स्नातक एवं डिप्लोमा डिग्री से संबंधित सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है।
इस योजना को इसलिए चलाया जा रहा है ताकि मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और उनकी शिक्षा जारी होसके। यह योजना मजदूरों के बच्चों को पढ़ाई एवं उनकी आर्थिक मदद करने के लिए निकाली गई है। इस योजना के माध्यम से लाभ लेने के लिए आप सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसकी जानकारी आर्टिकल में आगे बताई जा रही है।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति को निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना के नाम से भी जाना जाता है जिसमें लाभार्थियों को ₹4000 से लेकर 35000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है और यह छात्रवृत्ति अलग-अलग कक्ष के लिए अलग-अलग रखी गई है। आप सभी विद्यार्थी जैसे ही छठवीं कक्षा में प्रवेश करते हैं और यह छात्रवृत्ति आपको मिलना शुरू हो जाती है वही जो विद्यार्थी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करते हैं उनको अलग से छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह छात्रवृत्ति योजना जैसे ही आप छठवीं मैं प्रवेश करेंगे आपको प्राप्त होना शुरू होजाएगी।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिक शिक्षा आयोग को कौशल विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग के परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो। इस योजना को भारत सरकार की श्रमिक विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें कक्षा छठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है।
श्रमिक विभाग द्वारा मिलने वाली छात्रवृत्ति
आने वाली कक्षा में अध्ययन करने के लिए प्रवेश लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को श्रम विभाग द्वारा कक्षा आधारित छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा छठवीं से आठवीं के सामान्य विद्यार्थियों को ₹8000 वही विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को ₹9000 छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे एवं नवीन से 12वीं तक के सामान्य विद्यार्थियों को 9000 और विशेष रूप से सक्षम छात्रों को ₹10000 छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होंगे।
इसके अलावा आईटीआई पाठ्यक्रम में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी 9000 एवं 10000 की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे वहीं डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रवृत्ति राशि सामान्य छात्र के लिए 10000 तथा विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों के लिए 11000 प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। स्नातक स्तर पर सामान्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा 13000 रुपए की एवं विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को 15000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी वही व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रम के लिए यह छात्रवृत्ति राशि 18000 से 20000 रुपए प्रति वर्ष रहेगी।
इसी प्रकार से स्नातकोत्तर कोर्स के लिए छात्रवृत्ति की राशि सामान्य विद्यार्थियों को ₹15000 के रूप में मिलेंगे जबकि विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को ₹17000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। जबकि व्यावसायिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की विद्यार्थियों को श्रमिक विभाग द्वारा 23000 रुपए की छात्रवृत्ति एवं विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को ₹25000 की वार्षिक छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता
- अगर हम इस योजना के अंतर्गत पात्रता की बात करें तो सबसे पहले तो आपके अभिभावक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होनी चाहिए।
- यह योजना राजस्थान तक सीमांत है इसलिए आपका राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी जिस कक्षा का अध्ययन कर रहा है वह उस कक्षा के अंदर निर्धारित फॉर्मेट के अंदर प्रधान द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।
- सभी विद्यार्थियों के पास में पिछली कक्षा की अंकसूची होनी चाहिए।
- जो विद्यार्थी रेगुलर अध्ययन करते हैं उनका लाभ मिलेगा और अगर मेधावी छात्र है तो उसके कम से कम अंक 75% होने चाहिए।
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न हैं-
- अभिभावक का श्रम कार्ड
- विद्यार्थियों आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- सिग्नेचर
- पिछली कक्षा की अंकसूची
- सम्बन्धी डिग्री/ डिप्लोमा आदि।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको एसएसओ आईडी पर जाना होगा।
- अब आप एलडीएमएस एप्लीकेशन ओपन करके वेलफेयर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- इसके बाद आपको निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- अब आपके सामने योजना संबंधित ऑनलाइन आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें सभी आवश्यक जानकारी आपको दर्ज करनी है।
- जब आप सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेंगे तो आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है।
- अब आपको सभी विवरण की पुष्टि करने के बाद में आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
- इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।