Rajasthan Nrega Job Card List: नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करे

सभी नागरिक जिन्होंने भी नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की हुई है वह सभी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि नरेगा जॉब कार्ड मिलेगा या नहीं वही यदि नाम देखने को मिल जाता है तो नरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाएगा और फिर आसानी से अन्य नागरिकों की तरह नरेगा जॉब कार्ड को उपयोग में लिया जा सकेगा तो जिन्होंने अभी तक लिस्ट में नाम चेक नहीं किया है वह नाम चेक करें।

नरेगा जॉब कार्ड सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इस दस्तावेज को अपने पास रखने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सरकारी लाभ मिलते हैं साथ ही आवश्यकता के अनुसार कहीं पर भी नरेगा जॉब कार्ड को उपयोग में लिया जा सकता है। राजस्थान राज्य के अंतर्गत लाखों परिवारों के पास नरेगा जॉब कार्ड मौजूद है और अभी भी ऐसे सभी नागरिकों को नरेगा जॉब कार्ड मिलेगा जिन्होंने आवेदन किया हुआ है और पात्र है।

Rajasthan Nrega Job Card List

राजस्थान राज्य के निवासियों को नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट को देखने में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना आए इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल पर ही राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट को देखने का आप्शन उपलब्ध करवाया हुआ है जिसे उपयोग में लेकर अनेक नागरिकों ने लिस्ट में अपना नाम चेक किया है और इसी प्रकार अन्य नागरिक भी चेक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इस नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन जरूर किया हुआ होना चाहिए।

भारत सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है और एक बार यह कार्ड मिल जाने के बाद में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक आसानी से इसे उपयोग में लेकर प्रत्येक वर्ष 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि नरेगा जॉब कार्ड रखने वाले नागरिकों को यह गारंटी दी जाती है उन्हें गांव के अंतर्गत ही 100 दिन का काम मिलेगा और इसके बदले में राशि प्रदान की जाएगी।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम होने पर फायदे

  • लिस्ट में नाम होने पर सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि केवल कुछ ही दिन इंतजार करना होगा जिसके बाद में नरेगा जॉब कार्ड मिल जाएगा।
  • नरेगा जॉब कार्ड उपयोग में लेकर रोजगार प्राप्त किया जा सकेगा इसके अलावा विभिन्न सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी इसे कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकेगा।
  • नागरिक नरेगा जॉब कार्ड को दिखाकर अपनी पहचान तथा पते को साबित कर सकेंगे।
  • नरेगा जॉब कार्ड होने पर पीएम आवास योजना के चलते आवास का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऐसे नागरिकों का नाम

ऐसे नागरिक जो कि भारतीय नागरिक है और आयु 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा है वही नरेगा जॉब कार्ड के लिए निर्धारित सभी नियमों शर्तों की पालना करते हैं केवल ऐसे ही नागरिको का नाम राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जारी किया जाता है। तो जो भी नरेगा जॉब कार्ड के नियमों की पालना करते हैं और पात्र हैं उनका नाम जरूर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में आया होगा वही जिनका नाम नहीं आया है उनका नाम भी जल्द ही कुछ ही दिनों के अंतर्गत आ जाएगा।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया

अभी भी बहुत सारे नागरिक हैं जिन्होंने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है ऐसे में ऐसे सभी नागरिकों को सबसे पहले आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन करने के बाद ही नरेगा जॉब कार्ड मिलेगा वहीं आवेदक की प्रक्रिया नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर वहां से आसानी से पूरी की जा सकती है वहीं से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा और उसमें जानकारी दर्ज करनी होगी तथा संपूर्ण दस्तावेज अटैच करके फॉर्म को जमा करना होगा।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखने के अलग-अलग तरीके

नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से देखी जा सकती है ऑनलाइन में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से वही ऑफलाइन में नजदीकी ग्राम पंचायत में पहुंचकर या फिर नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट में नाम देख सकते है। तो अपनी सुविधा के अनुसार ही किसी भी तरीके का चयन करें और नाम अवश्य चेक करें।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले सभी आवेदक आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
  • अब की फीचर्स के ऑप्शन पर क्लिक करके रिपोर्ट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें पंचायत जीपी/पीएस/जीपी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अलग-अलग तीन ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिनमें से ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर फिर से नया पेज खुलेगा इसमें मौजूद जनरेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब राज्य का चयन करना है और फिर वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का नाम आदि जानकारी का चयन कर लेना है।
  • उसके बाद प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर जॉब कार्ड एंप्लॉयमेंट रजिस्टर पर क्लिक कर देना है।
  • अब नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना है।

Leave a Comment