PM Kisan Beneficiary Status: पीएम किसान योजना ₹2000 रुपए का स्टेटस यहाँ से चेक करे

पीएम किसान योजना भारत सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजना है और किसानों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। देश के अंतर्गत करोड़ों किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और ऐसे किसानों को ही इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ही भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर किस्त की राशि प्रदान की जाती है।

जिन भी किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है उनके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक करने का आप्शन उपलब्ध करवाया गया है जिसकी सहायता से सभी किसान बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक कर सकते हैं ऐसे में जो भी इस योजना के लाभार्थी है उन्हें बेनिफिशियरी स्टेटस को जरुर चेक करना चाहिए।

PM Kisan Beneficiary Status

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से अब तक सफलतापूर्वक किसानों को 18 किस्ते प्रदान की जा चुकी हैं जिसके बाद अब 19वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। और इसे प्रदान करने से संबंधित भी आधिकारिक जानकारी जारी कर दी गई है। 5 अक्टूबर को 18वीं किस्त प्रदान की गई थी और उसके बाद में 19वीं किस्त की राशि को प्रदान करने को लेकर सरकार के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

इस बार 19वीं किस्त की राशि पुराने लाभार्थी और नए लाभार्थी दोनों को प्रदान की जाएगी हालांकि ध्यान रहे जो भी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह इस योजना के पात्र जरूर होने चाहिए और उन्होंने इस योजना के लिए आवेदन जरूर किया हुआ होना चाहिए बिना आवेदन के इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वर्तमान समय में आवेदन की प्रक्रिया चालू होने की वजह से अभी भी समय निकालकर नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

19वीं किस्त को लेकर तारीख

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 19वीं की राशि की तारीख का ऐलान कर दिया है इन्होंने बताया है कि 24 फरवरी 2025 की तारीख को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं की राशि प्रदान कर दी जाएगी। यानी कि अब जल्द ही किसानों का समय इस किस्त के इंतजार को लेकर समाप्त होने वाला है। और हर बार की तरह इस बार भी यह क़िस्त सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

भेजी जाने वाली राशि ₹2000 की रहेगी क्योंकि भारत सरकार ने इस योजना के लिए प्रत्येक किस्त में ₹2000 की राशि को तय किया हुआ है और इतनी ही राशि हर बार प्रदान की जा रही है ऐसे में इस बार भी इतनी ही राशि प्रदान की जाएगी। किस्त को लेकर पहले केवल अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही क़िस्त प्रदान की जाएगी लेकिन अब साफ हो चुका है कि क़िस्त 24 तारीख को मिल जाएगी।

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची

हर बार किस्त जारी करने से पहले लाभार्थी सूची में लाभार्थियों के नाम चेक किए जाते है और जिन भी लाभार्थियों के नाम होते है उनके बैंक खाते में किस्त की राशि भेज दी जाती है इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा। केवल उनके ही खाते में किस्त भेजी जाएगी जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है ऐसे में सभी एक बार लाभार्थी सूची में नाम जरुर चेक करें।

ऑफिशल वेबसाइट पर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए आवेदन स्टेटस, लाभार्थी सूची, बेनिफिशियरी स्टेटस, ई-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण आप्शन उपलब्ध करवाए गए हैं तो आवश्यकता पड़ने पर कभी भी आप इन ऑप्शन को उपयोग में ले सकते हैं। वही लाभार्थी सूची का भी ऑप्शन होने की वजह से आप लाभार्थी सूची को ओपन करके आसानी से नाम चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले किसी भी डिवाइस में पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अब स्क्रॉल करके नीचे आना है और बॉक्स में अलग-अलग प्रकार के महत्वपूर्ण ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
  • जिनमें से एक ऑप्शन Know Your स्टेटस का देखने को मिलेगा तो इसके ऊपर क्लिक करें।
  • इतना करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड की जानकारी पूछी जाएगी तो ध्यान से इस जानकारी को दर्ज करें।
  • अब गेट ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस नजर आ जाएगा।
  • इस प्रकार कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके बेनिफिशियरी स्टेटस चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment