यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो ऐसे में आपको अब ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक करना चाहिए। आपको बता दें कि सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हर महीने 1000 रूपए की किस्त प्रदान की जाती है।
पर यह फायदा केवल ऐसे श्रमिकों को ही मिलता है जो अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं। इस प्रकार से बता दें कि ई-श्रम कार्ड की पेमेंट की स्थिति को चेक करना भी बहुत सरल होता है। आप अपने मोबाइल नंबर या फिर यूएएन नंबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको नहीं पता कि आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस को कैसे चेक करना चाहिए तो सारी जानकारी जानने के लिए हम आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी पेमेंट की स्थिति को कैसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा योजना का विवरण , लाभ और पात्रता मानदंड इत्यादि भी बताएंगे।
E-Sharm Card Payment Check
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सरकार मासिक सहायता के तौर पर 1000 रूपए की वित्तीय मदद करती है। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि आर्थिक रूप से निर्बल मजदूरों को दैनिक ज़रूरतें पूरी करने के लिए मदद प्रदान की जाए।
इसके अलावा जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हे स्वास्थ्य बीमा 2 लाख रुपए का प्रदान किया जाता है। तो ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति में या फिर किसी बीमारी का उपचार करवाने में यह स्वास्थ्य बीमा काफी ज्यादा उपयोगी होता है।
इसके अलावा जब असंगठित क्षेत्र के कार्ड धारक मजदूर की उम्र 60 साल तक हो जाती है तो तब सरकार 3000 रूपए की राशि हर महीने पेंशन के रूप में देती है। इसके पीछे कारण है कि सरकार चाहती है कि बुजुर्ग श्रमिकों को सम्मान के साथ जीने का मौका मिल सके।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक
ई-श्रम कार्ड सरकार केवल ऐसे नागरिकों को ही प्रदान करती है जो असंगठित क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करते हैं। इन सभी लोगों को सरकार आर्थिक सहायता के तौर पर 1000 रूपए की राशि देती है। इसलिए जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड है इन सभी को चाहिए कि अपनी पेमेंट की स्थिति को नियमित रूप से चेक करते रहें।
आपको हम बता दें कि आप पेमेंट की स्थिति को चेक करके यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना के तहत सरकार से वित्तीय लाभ प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं। अगर आपको लाभ नहीं मिल रहा तो ऐसे में आप योजना से संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के फायदे
इसमें कोई संदेह नहीं कि ई-श्रम कार्ड योजना देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है इसके तहत इन्हें बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे –
- जब श्रमिक कार्ड धारक मजदूर की उम्र 60 साल की हो जाती है तो तब सरकार हर महीने 3000 रूपए पेंशन देती है।
- कार्ड धारक मजदूर को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और साथ में 1 लाख रुपए की विकलांगता सहायता दी जाती है।
- श्रमिकों के बच्चों को सरकार छात्रवृत्ति और कई प्रकार की अन्य सरकारी योजनाओं में वरीयता देती है।
- अगर किसी कार्ड धारक मजदूर की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता मिलती है।
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों के लिए सरकार से मिलने वाली यह सहायता बहुत बड़ा सहारा है क्योंकि इससे इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ लेने हेतु पात्रता शर्तें
देश के केवल ऐसे व्यक्ति ही ई-श्रम कार्ड योजना का फायदा ले सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –
- श्रमिक व्यक्ति की उम्र अनिवार्य तौर पर 16 साल से लेकर 59 वर्ष तक होनी चाहिए।
- अनिवार्य है कि मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करता हो और भारतीय नागरिक हो।
- मजदूर का आधार कार्ड और इसका बैंक खाता एक दूसरे से लिंक होना आवश्यक है।
- यह भी जरूरी है कि श्रमिक की आर्थिक स्थिति खराब होनी चाहिए।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप श्रमिक हैं और आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो ऐसे में आपको अपने कार्ड की पेमेंट की स्थिति को जरुर चेक करना चाहिए और इसके लिए हम आपको पूरा तरीका नीचे चरण दर चरण बता रहे हैं ताकि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाए –
- ई-श्रम कार्ड पेमेंट चेक करने हेतु सर्वप्रथम आपको योजना के वेब पोर्टल पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर अब आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस से संबंधित एक विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- आगे आपके सामने एक अन्य नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर ई-श्रम कार्ड का नंबर लिखना है।
- अब आपको अपनी पेमेंट की स्थिति को चेक करने हेतु सर्च वाले बटन को दबा देना है।
- यहां पर अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस आ जाएगा।
- तो अब आप यह देख सकते हैं कि आपको सरकार की तरफ से भत्ते का भुगतान किया गया है या नहीं।