बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी से पास होने वाली 12वीं पास छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलने वाली है। दरअसल मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत यह राशि बिहार राज्य की लड़कियों को मिलती है।
इस तरह से जो लड़कियां प्रथम आई हैं इन्हें 25000 रूपए मिलेंगे और दूसरे स्थान पर आने वाले छात्राओं को 15000 रूपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। इस तरह से बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के माध्यम से होनहार लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप की जुड़ी हुई जानकारी बताने वाले हैं। अगर आपने भी बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल किया है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको बिहार बोर्ड 12th पास छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी।
Bihar Board 12th Pass Scholarship
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से बिहार की मेधावी छात्राओं को वजीफा दिया जाता है। तो इस साल जिन छात्राओं ने 12वीं कक्षा में प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल किया है इन्हें बिहार सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाएगी।
हम आपको जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से लेकर 15 जून तक शुरू की जा सकती है। इसके बाद योग्य छात्राएं अपना आवेदन पत्र जमा कर सकती है। इस तरह से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से बिहार राज्य सरकार लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है।
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप 2025 का उद्देश्य
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के तहत बिहार की लड़कियों को निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं
- बिहार राज्य की 12वीं पास छात्राओं को 25000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना से बिहार की बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलती है।
- यह योजना बिहार की लड़कियों के सशक्तिकरण और महिला शिक्षा को मजबूत करती है I
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज 2025
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत प्रदान किया जाएगा और इसके अंतर्गत छात्रा के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं –
- छात्रा का आधार कार्ड
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- अगर छात्रा विकलांग है तो इसका प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- विद्यार्थी का फोन नंबर
- ईमेल आईडी
बिहार बोर्ड 12वीं पास स्कॉलरशिप के लिए योग्यता
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं जैसे –
- केवल बिहार की कन्याओं को ही यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी
- लड़कियों ने 12वीं कक्षा में 1st या 2nd या 3rd डिवीजन हासिल की होनी चाहिए।
- छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से पढ़ाई की हो।
बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रक्रिया
अगर आपको बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना है तो इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है –
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर होम पेज पर छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने वाला लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ आएगा जिसमें आपको स्वीकृति देने के बाद प्रोसीड के विकल्प को दबाना है।
- फिर आपके सामने अन्य पेज आएगा जहां पर आपको स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन डिटेल्स ओन्ली फॉर बीएसईबी 12th पास स्टूडेंट ऑफ़ 2025 के ऊपर क्लिक करना है।
- आगे फिर आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक कर देना है जिसके बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब आपको पंजीकरण के बाद पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है और एप्लीकेशन फॉर्म को भरना है।
- आगे आपको सारे दस्तावेज स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड कर देने हैं।
- इसके बाद आपको अपना स्कॉलरशिप का आवेदन पत्र सबमिट करके आवेदन की रसीद का प्रिंट निकाल लेना है।
बिहार 12th पास स्कॉलरशिप किसको मिलती है?
बिहार राज्य की 12वीं पास छात्राओं को यह स्कॉलरशिप मिलती है।
बिहार 12th पास स्कॉलरशिप तहत छात्राओं को कितनी धनराशि मिलती है?
इसके अंतर्गत छात्राओं को 25000 रूपए की आर्थिक सहायता मिलती है।
छात्रवृत्ति का पैसा कैसे मिलता है?
इस राशि को डीबीटी के जरिए से सीधे 12th पास कन्या के बैंक खाते में भेजा जाता है।
बिहार 12th पास स्कॉलरशिप के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
इसके लिए आवेदन करते समय छात्रा को आधार कार्ड, 12वीं कक्षा की , मार्कशीट, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है।