International Women's Day

3/8/2018
दिनांक 08.03.2018 को वसंत कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ उड़ान और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्त्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सम्मानित अतिथियों प्रो० रीता सिंह (प्रभारी, महिला अध्ययन प्रकोष्ठ, का०हि०वि०वि०), श्रीमती जमुना शुक्ला ( चार्टड अकाउंटेंट), डॉ० संतोष ओझा (साचिव, आगमन संसथा) तथा डॉ० बीना सिंह( एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, व०क०म०) ने भी अपने विचार साझा किये | दूसरे सत्र में प्रो० रोयोना सिंह (चीफ प्रॉक्टर, बी.एच. यू), श्रीमती शोमिता डे (प्रबन्धक, विजिया बैंक), श्रीमती वीना तिवारी (हिंदुस्तान) एवं श्रीमती तबस्सुम (अमर उजाला) तथा श्रीमती उमा भट्टाचार्या (प्रबन्धक, व०क०म०) ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि महिला होते हुए भी व्यक्तिगत जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा सकती है |
अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ० रचना श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ० विजय कुमार ने किया | कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ० अंशु शुक्ला तथा समिति के सदस्यों के निर्देशन में किया गया |

© 2017 Vasant Kanya Mahavidyalaya. All rights reserved. Developed by Rangoli IT Solutions