2020-21 सामान्य ऑनलाइन बैठक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के नोटिफिकेशन संख्या D.O. No. F 14-1/2021 (CPP-III) दिनांक 10.05.2021

5/17/2021

वसन्त कन्या महाविद्यालय

कमच्छा, वाराणसी

कार्यवाही

दिनांक 11.05.2021 को महाविद्यालय की प्राचार्या की अध्यक्षता में एक सामान्य ऑनलाइन बैठक आहूत की गयी जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा कोविड के इस महामारी से सम्बन्धित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के नोटिफिकेशन संख्या D.O. No. F 14-1/2021 (CPP-III) दिनांक 10.05.2021 पर चर्चा की गयी जिसमें के कठिन दौर को जीतने के सम्बन्ध में बताया गया है। बैठक में चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से निम्नांकित बिन्दुओं पर सहमति हुई।

 

1.         महाविद्यालय द्वारा तीन स्तरों पर वर्तमान महामारी की स्थिति में काम करने की आवश्यकता है। -

()       छात्राओं के स्तर पर

()       महाविद्यालय के स्टाफ के स्तर पर तथा

()       वाराणसी शहर के स्तर पर अतः तीनों स्तरों लिए अलग-अलग समितियाँ बनाई जायें।

2.         उक्त कार्य के लिए डॉ. बीना सिंह को नोडल आफिसर बनाया गया। यह भी कहा गया कि उनके निरीक्षण में ये समितियाँ कार्य करेंगी।

3.         पहली समिति की संयोजिका महाविद्यालय की छात्रा अधिष्ठाता डॉ. सुनीता दीक्षित को बनाया गया। उनके साथ छात्रा सलाहकार समिति के अन्य सदस्य जुड़ेंगे। इस समिति के द्वारा छात्राओं के कोविड जनित मानसिक स्वास्थ्य के लिये कार्य किया जायेगा तथा यह समिति छात्राओं को टीकाकरण के लिये भी प्रेरित करेगी। साथ ही साथ उन्हें टीकाकरण के लाभ के बारे में बता कर यह बताया जायेगा कि उन्हें अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी यथाशीघ्र टीकाकरण करवाने के लिये प्रेरित करें।

4.         दूसरी समिति महाविद्यालय के स्टाफ के लिए बनाई गई। इस उपसमिति में डॉ. अंशु शुक्ला, डॉ. आशीष सोनकर तथा डॉ. मनोज कुमार सिंह को सम्मिलित किया गया। इस समिति के द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना और उनके टीकाकरण के कार्य को करवाने का मुख्य दायित्व दिया गया। विशेषकर वे कर्मचारी जो अपना पंजीकरण कोविन एप पर नहीं कर सकते हैं, उनके लिए यह समिति कार्य करेगी और उनको वैक्सीन जल्दी से जल्दी लगवाने का प्रयास करेगी।

5.         तीसरी समिति वाराणसी कोरोना वारियर के रूप में कार्य करेगी। यह समिति डॉ. बीना सिंह की अध्यक्षता में कार्य करेगी। इसमें उपरोक्त दोनों समितियों के सदस्यों को सम्मिलित किया गया तथा यह भी कहा गया कि वसन्त परिवार के अन्य जो भी सदस्य (शैक्षणिक अथवा गैर शैक्षणिक) इस समिति में सम्मिलित होना चाहें, वो डॉ. बीना सिंह से सम्पर्क कर अपनी इच्छा से उन्हें अवगत करवा सकते हैं। इस समिति का कार्य वाराणसी में इस आपदा के समय जो भी सहायता हम प्रदान कर सकते हैं, उसका एक ब्लू प्रिन्ट तैयार करना होगा। इस समय घर से बाहर जाना तो सम्भव नहीं है। अतः अगर हम कोई आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहें अथवा अन्य किसी प्रकार की सहायता जो हम प्रदान कर सकते हैं, उसके लिए योजना बनाने का दायित्व डॉ. बीना सिंह को प्रदान किया गया।

6.         इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि उपरोक्त समितियों के सदस्यों के नाम उनके ईमेल आईडी के साथ महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दिया जाय जिससे इन समितियों तथा इनके कार्य के विषय में अधिक संख्या में लोग अवगत हो सकें तथा लाभान्वित हो सकें।

(प्रो. रचना श्रीवास्तव)

प्राचार्या

 
Contact Details :-
 
1.   Dr. Bina Singh                    -      binasingh@vkm.org.in
2.   Dr.  Anshu Shukla               -      dranshushukla@vkm.org.in
3.   Dr. Manoj Kumar Singh      -     manoj.kr.singh@vkm.org.in 
4.   Dr. Sunita Dixit                   -     sunitadixit@vkm.org.in
5.   Dr. Ashish Kumar Sonkar   -     acsh.vkm2011@vkm.org.in

© 2017 Vasant Kanya Mahavidyalaya. All rights reserved. Developed by Rangoli IT Solutions